UP GK for LEKHPAL, VDO, POLICE EXAMS (उत्‍तर प्रदेश की नदियां)

उत्‍तर प्रदेश की नदियां










 
                  नदियों के उद्गम स्रोत के आधार पर उत्‍तर प्रदेश की नदियों को तीन भागों में विभाजित किया जा सकता हैं। (1) हिमालय से निकलने वाली नदियां (2) गंगा के मैदान से निकलने वाली नदियां तथा (3) प्रायद्वीपीय पठार से निकलने वाली नदियां। गंगा और यमुना उत्‍तर प्रदेश की सबसे बडी नदियां हैं। इनका बहाव उत्‍तर में हिमालय तथा दक्षिण में विंध्‍याचल द्वारा निर्धारित हैं। उत्‍तर प्रदेश की अन्‍य प्रमुख नदियों में घाघरा, गोमती, चंबल, सोन, कर्मनाशा, चंद्रप्रभा, रिहंद, बेलन एवं धसान उल्‍लेखनीय हैं।
v  हि‍मालय पर्वत से निकलने वाली उ.प्र. की प्रमुख नदियां गंगा, यमुना, काली/शारदा, रामगंगा, घाघरा, गंडक और राप्‍ती हैं।
v  उ.प्र. के मैदानी भाग से निकलने वाली प्रमुख नदियां गोमती, वरूणा, पांडो, सई और ईशन हैं।
v  प्रायद्वीपीय पठार से हिनकलने वाली उ.प्र. की प्रमुख नदियां चंबल, बेतवा, केन, सोन, टोंस कन्‍हार तथा रिहंद हैं।

गंगा नदी
  v  उ.प्र. की सर्वाधिक लंबी नदी ‘गंगा नदी’ हैं।
  v  गंगा नदी की प्रमुख सहायक नदियां- रामगंगा, घाघरा, गंडक, बूढी गंडक, बागमती, कोसी एवं यमुना  हैं। उत्‍तरी किनारे से मिलने वाली सहायक नदियां रामगंगा, गोमती, घाघरा, गंडक, कोसी व बागमती तथा दक्षिण किनारे से मिलने वाली सहायक नदियां यमुना, टोंस एवं सोन हैं।
  v  गंगा नदी, यमुना एवं पौराणिक सरस्‍वती नदी से इलाहाबाद में मिलती हैं।
  v  गंगा नदी का उद्गम गोमुख (गंगोत्री हिमनद) से होता हैं।

उत्‍तर प्रदेश की प्रमुख नदियां
नदियां
उद्गम
कुल लंबाई (किमी.)
नदियां
उद्गम
कुल लंबाई (‍किमी.)
गंगा
उत्‍तराखंड
2525
राप्‍ती
नेपाल
640
यमुना
उत्‍तराखंड
1376
बेतवा
मध्‍य प्रदेश
590
घाघरा
तिब्‍बत
1080
गोमती
उत्‍तर प्रदेश
940
चंबल
मध्‍य प्रदेश
1050
केन
मध्‍य प्रदेश
427
सोन
मध्‍य प्रदेश
780
टोंस
मध्‍य प्रदेश
264
रामगंगा
उत्‍तराखंड
690
शारदा
उत्‍तराखंड
350
उत्‍तर प्रदेश में स्थित प्रमुख झीलें
झील का नाम
स्थिति/स्‍थान
झील का नाम
स्थि‍ति/स्‍थान
कीठम (सुरसरोवर )
आगरा
सुरहाताल
बलिया
गौर झील
रामपुर
करेला
लखनऊ
बडा ताल (गोखुर)
शाहजहांपुर
भरतपुर झील
रायबरेली
बरूआ सागर
झांसी
राधाकुंड
मथुरा
कुन्‍द्रा समुंदर
उन्‍नाव
बल्‍हापारा
कानपुर
मदन सागर
महोबा
राजा का बांध
सुल्‍तानपुर
टांडादरी (दरारगर्त)
मिर्जापुर
औंधी ताल
बनारस
बेलासागर (कृत्रिम झील)
महोबा
मोती झील
कानपुर शहर
चित्‍तौरा झील
बहराइच
रामगढ ताल
गोरखपुर
दरवन झील
फैजाबाद
शेखा झील
अलीगढ

  v  उद्गम स्‍थान पर गंगा की मुख्‍य धारा को भागीरथी के नाम से जाना जाता हैं।
  v  भागीरथी एवं अलकनंदा नदी की ही संयुक्‍त धारा गंगा नदी हैं। इन दोनों नदियों का संगम देव प्रयाग  उत्‍तराखंड में होता हैं।
  v  हरिद्वार से गंगा नदी मैदानी क्षेत्र में प्रवेश करती हैं।
  v  बिजनौर जनपद से गंगा नदी उत्‍तर प्रदेश में प्रवेश करती हैं।
  v  घौलीगंगा नदी अलकनंदा नदी से विष्‍णु प्रयाग में मिलती हैं।
  v  मंदाकिनी नदी रूद्र प्रयाग में अलकनंदा नदी से मिलती हैं।
  v  गंगा नदी उत्‍तराखंड, उत्‍तर प्रदेश, बिहार, झारखंड तथा पश्चिम बंगाल राज्‍यों से होकर बहती हैं।
  v  कन्‍नौज के निकट गंगा नदी से रामगंगा नदी मिलती हैं।
  v  गंगा नदी बांग्‍लादेश में बंगाल की खाडी से मिलती हैं।
  v  गंगा नदी के किनारे स्थित उ.प्र. के प्रमुख नगर हैं- फर्रूखाबाद, कन्‍नौज, कानपुर, इलाहाबाद, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर, गढमुक्‍तेश्‍वर, सोरों आदि।
    v  कानपुर, गंगा नदी के दाएं किनारे एवं वाराणसी बाएं किनारे पर स्‍थित हैं।

यमुना नदी
              यमुना नदी का उद्गम बंदरपूंछ के पश्चिमी ढाल पर स्थित यमुनोत्री हिमनद से होता हैं।

v  यमुना नदी उ.प्र. के सहारनपुर, शामली, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, एवं इलाहाबाद जिलों से होकर बहती हैं।
v  चंबल नदी, यमुना नदी से इटावा के पास मिलती हैं।
v  बेतवा, यमुना नदी से हमीरपुर के निकट मिलती हैं।
v  बांदा में भोजहा के निकट, यमुना नदी से केन नदी मिलती हैं।
v  उ.प्र. के मथुरा, वृंदावन, आगरा, इटावा, काल्‍पी, हमीपुर, वटेश्‍वर, कौशाम्‍बी, नगर यमुना नदी के किनारे अवस्थित हैं।

रामगंगा नदी  
              रामगंगा नदी का उद्गम हिमालय की दूधाटोली श्रेणी (पौडी गढवाल) से होता हैं।  
v  रामगंगा नदी, कार्बेट नेशनल पार्क से होकर बहती हैं।
v  रामगंगा नदी कालागढ (बिजनौर) से मैदानी भागों में प्रवेश करती हैं।

शारदा नदी
              शारदा नदी का उद्गम कुमाऊं हिमालय (मिलाप ग्‍लेशियर) से होता हैं। प्रारंभ में इसे काली गंगा या गौरी गंगा के नाम से जाना जाता हैं।
v  शारदा नदी पीलीभीत एवं नेपाल की सीमा निर्धारित करती हैं।
v  शारदा नदी ब्रह्रादेव के निकट मैदानी भागों में प्रवेश करती हैं।
v  सांप की भांति टेढे-मेढे मार्ग से होकर प्रवाहित होने वाली नदी शारदा नदी हैं।
v  शारदा एवं घाघरा नदी का संगम बहरामघाट के निकट होता हैं।
घाघरा नदी     
              घाघरा नदी का उद्गम मापचाचुंगो हिमनद (तिब्‍बत) से होता हैं।
v  घाघरा नदी की सहायक नदियां करनाली, शिख, टीला, सेटी, बेरी, राप्‍ती एवं छोटी गंडक हैं।
v  इसे सरयू नदी के नाम से भी जाना जाता हैं।
v  अयोध्‍या सरयू नदी के किनारे अवस्थित हैं।
v  1080 किमी. प्रवाहित होने के बाद यह नदी छपना (बिहार) के निकट गंगा नदी से मिलती हैं।

राप्‍ती नदी 
              राप्‍ती नदी का उद्गम स्‍थल रूकुम कोट (नेपाल) हैं।
v  राप्‍ती की प्रमुख सहायक नदी रोहिणी हैं।
v  राप्‍ती एवं घाघरा नदियों का संगम देवरिया में बरहज नामक स्‍थान पर होता हैं।

चंबल नदी
              चंबल नदी का उद्गम जनापाव पहाडी, महू (मध्‍य प्रदेश) से होता हैं।
v  चंबल की प्रमुख सहायक नदियां काली सिंध, पार्वती एवं बनास हैं।
v  चंबल नदी मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान, एवं उत्‍तर प्रदेश राज्‍यों की सीमा को निर्धारित करती हैं।
v  चंबल नदी पर बनाए गए प्रमुख बांध हैं- गांधी सागर बांध, राणा प्रताप सागर बांध, एवं जवाहर सागर बांध।
v  चंबल नदी अपनी अवनालिका अपरदन एवं बीहडों के लिए प्रसिद्ध हैं।
v  चंबल नदी उत्‍तर प्रदेश के इटावा जिले में यमुना में मिल जाती हैं।

बेतवा नदी
              बेतवा नदी का उद्गम कुमरा गांव, रायसेन (म.प्र.) से होता हैं।
v  बेतवा नदी उ.प्र. के झांसी, औरेया, जालौन एवं हमीरपुर जिलों से होकर बहती हैं।
v  यह नदी हमीरपुर के समीप यमुना नदी में मिलती हैं।
v  इसका संस्‍कृत नाम ‘वेत्रवती’ हैं।

केन नदी
       केन नदी का उद्गम कैमूर पहाडियों से होता हैं। इसे कर्णवती उपनाम से भी जाना जाता हैं।  
  v  केन नदी एवं यमुना नदी का संगम भोजहा (बांदा) के निकट होता हैं।

सोन नदी  
       सोन नदी का उद्गम शेषांकुड (अमरकंटक पहाडियां) से होता हैं।
  v  सोन नदी उ.प्र. के मिर्जापुर एवं सोनभद्र जिलों से होकर प्रवाहित होती हैं।
  v  सोन की सहायक नदियों में रिहन्‍द, कनहर, उत्‍तरी कोयल आदि हैं।

गोमती नदी
              गोमती नदी का उद्गम उ.प्र. के पीलीभीत जिले की फुल्‍हर झील से होता हैं।
  v  गोमती नदी उ.प्र. के पीलीभीत, शाहजहांपुर, खीरी, सीतापुर, लखनऊ, सुल्‍तानपुर, एवं जौनपुर जिलों से होकर प्रवाहित होती हुई गाजीपुर जिले में गंगा नदी से मिल जाती हैं।
  v  उ.प्र. की राजधानी लखनऊ, सुल्‍तानपुर और जौनपुर नगर गोमती नदी के किनारे ही स्थित हैं।

उत्‍तर प्रदेश के प्रमुख बांध
बांध का नाम
किस नदी पर
स्थिति/स्‍थान
रामगंगा
रामगंगा
धामपुर (बिजनौर)
गोविंद वल्‍लभ पंत सागर (रिहंद)
रिहंद
पिपरी (सोनभद्र)
ओबरा
रिहंद
सोनभद्र
काठी
रामगंगा
बिजनौर
माताटीला
बेतवा
झांसी
मुशाकहंद
कर्मनाशा
चंदौली
जिर्गो
जिर्गो
मिर्जापुर
अहरौरा
गराई
मिर्जापुर
मेजा (निर्माणाधीन)
बेलन
मिर्जापुर
अदवा
अदवा
मिर्जापुर
पारीछा
बेतवा
झांसी
गढवा
गढवा
चित्रकूट
जामिनी
जामिनी
ललितपुर
कालागढ
रामगंगा
कालागढ
रोहिणी
रोहिणी
ललितपुर
शहजाद
शहजाद
ललितपुर
गाविंद सागर
शहजाद
ललितपुर
सजनाम
सजनाम
ललितपुर
मौदहा
बिरमा
हमीरपुर
सुकपा-डुकमा
बेतवा
झांसी
चंद्रप्रभा
चंद्रप्रभा
चंदौली
कनहर
कनहर
सोनभद्र
अर्जुन
अर्जुन
महोबा
झलारपुर
करदिया
महोबा
पथराई
पथारी और सुखनाई
झांसी


टोंस नदी
       टोंस नदी का उद्गम तार्माकुंड, कैमूर श्रेणी (मध्‍य प्रदेश) से होता हैं।
v  टोंस की प्रमुख सहायक नदी बेलन नदी हैं।
v  टोंस नदी पर कई प्रसिद्ध जलप्रपात स्थित हैं।
v  टोंस एवं गंगा नदी का संगम सिरसा (इलाहाबाद) में होता हैं।
v  ध्‍यातव्‍य हैं कि टोंस नामक एक अन्‍य नदी (जो यमुना में मिलती हैं) का उद्गम बंदरपूंछ पहाडी उत्‍तराखंड से होता हैं, परंतु यह उत्‍तर प्रदेश में प्रवाहित नहीं होती हैं।

अन्‍य नदियां   
  v  हिण्‍डन नदी, यमुना की सहायक नदी हैं।
  v  यह सहारनपुर जिले में ऊपरी शिवालिक से निकलती हैं।
  v  यह गंगा और यमुना के बीच लगभग 400 कि.मी. तक बहती हैं।
  v  कर्मनाशा नदी गंगा की सहायक नदी हैं।
  v  यह बिहार के कैमूर जिले में स्थित कैमूर श्रेणी से निकलती हैं।
  v  यह उत्‍तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के मैदानी भागों से बहते हुए आग बिहार एवं उत्‍तर-प्रदेश की सीमा का निर्धारण करती हैं।
  v  चौसा के निकट कर्मनाशा नदी गंगा में मिल जाती हैं।
  v  मगई नदी, गंगा की सहायक नदी हैं।
  v  कुकरैल नदी, गोमती की सहायक नदी हैं।  







No comments

Powered by Blogger.