अनुपात और समानुपात PART - 1





           अनुपात और समानुपात PART - 1        












[Q_1]1. यदि A : B = 2 : 3, B : C = 9 : 7 और C : D = 14 : 15 हैं, तो A: B : C : D होगा-
(A) 12 : 14 : 15 : 18   
(B) 12 : 16 : 18 : 15 
(C) 12 : 18 : 14 : 15 
(D) 18 : 15 : 14 : 12 

[Q_2]2.  यदि a : (b + c) = 1 : 3 तथा c : (a + b) = 5 : 7 हो, तो b : (a + c)होगा-
(A) 1 : 2      
(B) 2 : 3     
(C) 3 : 4    
(D) 4 : 5   
 
[Q_3]3.  2 : 3, 5 : 6 तथा 8 : 9 का मिश्रित अनुपात होगा-   
(A) 40 : 81  
(B) 50 : 81   
(C) 60 : 91    
(D) 70 : 71  

[Q_4]4.  64 तथा 4 की मध्‍यसमानुपाती संख्‍या क्‍या हैं-
(A) 14     
(B) 15   
(C) 16     
(D) 18    
 
[Q_5]5.  3 तथा 6 का तृतीयानुपाती होगा-
(A) 2    
(B) 4  
(C) 6      
(D) 12   
 
[Q_6]6.  12,15,18 का चतुर्थ समानुपाती संख्‍या क्‍या हैं-   
(A) 30    
(B) 40     
(C) 50     
(D) 60  
  
[Q_7]7.  10,20,30 तथा 50 में कौन-सी संख्‍या घटायी जाये कि शेषफल समानुपाती हो जाए -  
(A) 2        
(B) 3      
(C) 4     
(D) 5     
 
[Q_8]8.  11,26,36,76 में कम-से-कम कौन-सा अंक जोडा जाए कि वे समानुपाती हो जाए-
(A) 2  
(B) 4 
(C) 6  
(D) 8 
  
[Q_9]9.  यदि (x + y) : (x - y) = 7 : 3 हो, तो अनुपात (x2 + y2) : (x2 – y2)होगा-  
(A) 19 : 20     
(B) 29 : 21      
(C) 39 : 29    
(D) 40 : 21 
  
[Q_10]10.  तीन वाहनों द्वारा 150 किमी की दूरी तय करने में लिए गये समय 2 : 3 : 5 के अनुपात में हैं। उनकी चालों का अनुपात होगा -  
(A) 1 : 2 : 3       
(B) 3 : 4 : 5      
(C) 15 : 10 : 6   
(D) 16 : 17 : 18   
 
[Q_11]11.  तीन कारों की चालों में 2 : 3 : 4 का अनुपात हैं। तीनों कारों द्वारा समान दूरी को तय करने 
में लिए समय का अनुपात क्‍या हैं-  
(A) 1 : 2 : 3        
(B) 2 : 3 : 4        
(C) 4 : 5 : 6      
(D) 6 : 4 : 3 
      
[Q_12]12.  A और B की आय क्रमश: 3 : 2 के अनुपात में तथा उनके व्‍यय क्रमश: 5 : 3 के अनुपात में 
हैं। यदि उनमें से प्रत्‍येक रू 1000 बचाता हैं, तो A की आय कितनी हैं 
(A) रू 2000       
(B) रू 4000        
(C) रू 6000       
(D) रू 8000 
    
[Q_13]13.  एक थैले में रू 1, 50 पैसे तथा 25 पैसे के सिक्‍के क्रमश: 5 : 6 : 8 के अनुपात में भरे हैं। 
यदि थैले में इन सिक्‍कों की कुल धनराशि रू 210 हो, तो थैले में 25 पैसे के सिक्‍के की संख्‍या कितनी होगी- 
(A) 105       
(B) 126        
(C) 168     
(D) 172    
      
[Q_14]14.  किसी हीरे का मूल्‍य उसके भार के वर्ग के अनुक्रमानुपाती हैं। 10 डेसीग्राम भार के एक हीरे का 
मूल्‍य रू 32000 हैं। यदि यह हीरा दो भागों में इस प्रकार टूटता हैं कि इनके भागों में   2 : 3 का अनुपात 
हो, तो हीरे के मूल्‍य में इस कारण हुई हानि कितनी होगी-   
(A) रू 16540        
(B) रू 15360        
(C) रू 16640       
(D) रू 15630      
         
[Q_15]15.  कोई आदमी किसी ग्रह पर कितना कूद सकता हैं यह उस ग्रह की गुरूत्‍वाकर्षण शक्ति के 
व्‍युत्‍क्रमानुपाती हैं तथा गुरूत्‍वाकर्षण शक्ति ग्रह की त्रिज्‍या और घनत्‍व के गुणनफल के सम्मिलित अनुपात में 
हैं। बृहस्‍पति ग्रह और त्रिज्‍या पृथ्‍वी की त्रिज्‍या का 10 गुना हैं। बृहस्‍पति ग्रह और पृथ्‍वी के घनत्‍व क्रमश: 
1.75 तथा 5.67 हैं। यदि कोई आदमी पृथ्‍वी पर 30 मीटर कूद सकता हैं, तो वह बृहस्‍पति ग्रह पर किने मीटर
कूद सकता हैं- 
(A) 7.72 मीटर       
(B) 8.72 मीटर      
(C) 9.72 मीटर     
(D) 10.72 मीटर  
           
[Q_16]16.  एक निश्चित समय में दो नलिकाओं में बहने वाले पानी की मात्रा उसके व्‍यास के वर्ग के 
समानुपाती हैं तथा दो बर्तनों के आयतनों में 26 : 9 का अनुपात हैं। यदि वे बर्तन उन नलिकाओं द्वारा 
क्रमश: 2 और 13 मिनट में भरे जाते हों, तो उन नलिकाओं के व्‍यासों का अनुपात होगा-  
(A) 17 : 3        
(B) 13 : 3       
(C) 19 : 3       
(D) 22 : 3    
 
[Q_17]17.  तीन बर्तन A,B और C में क्रमश: 1,2 और 3 लीटर द्रव रखा जा सकता हैं। A रिक्‍त हैं, B 
पानी से और C दूध से पूर्णतया भरे हुए हैं। A को B से पूर्णतया भरा जाता हैं और फिर B को C से पूर्णतया 
भरा जाता हैं। इसके पश्‍चात् A को C में खाली कर दिया जाता हैं। यदि यह क्रिया इस प्रकार से पुन: एक बार 
और की जाए तो B में दूध और C में पानी का अनुपात होगा- 
(A) 1 : 1        
(B) 1 : 2        
(C) 1 : 3      
(D) 1 : 4    
  
[Q_18]18. एक सैनिक छावनी में 3600 सैनिक थे तथा उनके लिए 35 दिनों की खाघ सामग्री थी तथा 
प्रत्‍येक सैनिक का दैनिक खपत 800 ग्राम अनाज था। 10 दिनों के बाद कुछ और सैनिक आ गए जिससे 
प्रत्‍येक सैनिक की दैनिक खपत 500 ग्राम अनाज हो गया और खाघ सामग्री 36 दिन और चली। कितने 
अतिरिक्‍त सैनिक उस छावनी में आए- 
(A) 100       
(B) 200     
(C) 300    
(D) 400   
    
[Q_19]19.  200 मनुष्‍यों की एक टुकडी के लिए 24 सप्‍ताह के लिए भोजन पर्याप्‍त हैं। पहले सप्‍ताह के 
अन्‍त में 80 मनुष्‍य सहायता के लिए और आ गए और इसलिए प्रति मनुष्‍य के प्रतिदिन का राशन 900 ग्राम 
से घटाकर 750 ग्राम कर दिया गया। बताइये कितने अधिक दिन तक वे रह सकते हैं- 
(A) 128 दिन        
(B) 138 दिन       
(C) 148 दिन      
(D) 158 दिन  
                
[Q_20]20.  मुकेश के पास सोहन से दोगुनी धनराशि हैं। सोहम के पास पंकज से 50 प्रतिशत अधिक 
धनराशि हैं। यदि उनके पास औसतन धनराशि रू 110 हो तो मुकेश के पास कितनी धनराशि हैं- 
(A) रू 155         
(B) रू 160       
(C) रू 180      
(D) रू 175 
 
[Q_21]21.  किसी नीले और पीले रंग के चित्र में नीले और पीलें रंग का प्रयोग 4 : 3 के अनुपात में क्रमश: 
किया जाता हैं। यदि ऊपरी हिस्‍से में नीले और पीले रंग का अनुपात 2 : 3 का हैं तो निचले हिस्‍से में 
नीला : पीला किस अनुपात में होगा-   
(A) 1 : 1        
(B) 2 : 1       
(C) 26 : 9   
(D) 9 : 26   
    
[Q_22]22.  किसी रेजिमेण्‍ट में युद्ध से पहले अफसरों का जवानों से अनुपात 3 : 31 था। युद्ध में 6 अफसर 
और 22 जवान मारे गए और यह अनुपात 1 : 13 हो गया। युद्ध से पहले रेजिमेण्‍ट में अफसरों की संख्‍या 
क्‍या थी- 
(A) 31        
(B) 38        
(C) 21       
(D) 28 
     
[Q_23]23.  किसी स्‍कूल के 132 परीक्षार्थियों में से सफल छात्रों का असफल छात्रों से अनुपात 9 : 2 हैं। यदि
4 और छात्र उत्‍तीर्ण हो जाते तो सफल छात्रों का असफल छात्रों से क्‍या अनुपात होता-  
(A) 14 : 3      
(B) 14 : 5     
(C) 28 : 3    
(D) 28 : 5   

[Q_24]24.  एक कॉलेज यूनियन में विघार्थियों की संख्‍या 48 हैं, लडके और लडकियों की संख्‍या का अनुपात 
5 : 3 हैं। इस यूनियन में कितनी लडकियों की संख्‍या जोडी जाए कि लडके और लडकियों का अनुपात 6 : 5 
हो जाए-  
(A) 6        
(B) 7      
(C) 12    
(D) 17  
   
[Q_25]25.  432 विघार्थियों वाले एक स्‍कूल में लडकों और लडकियों की संख्‍या का अनुपात क्रमश: 5 : 4 हैं।
जब स्‍क‍ूल में कुछ नए लडके-लडकियों दाखिला लेते हैं तो लडकों की संख्‍या 12 और बढ जाती हैं तथा लडकों 
का लडकियों से अनुपात बदलकर 7 : 6 हो जाता हैं। बताइए कितनी नई लडकियों ने दाखिला लिया हैं- 
(A) 12        
(B) 14     
(C) 24      
(D) 20

[Q_26]26.  रू 2420 की राशि A,B एवं C में इस प्रकार वितरित की गई कि A : B = 5 : 4 और 
B : C = 9 : 10, तो बताइए C की क्‍या मिला-     
(A) रू 680         
(B) रू 800      
(C) रू 900       
(D) रू 950 





No comments

Powered by Blogger.