MOST IMPORTANT QUESTIONS OF SIMPLE INTEREST MATH (ONLINE TEST SERIES ,ONLINE QUIZ)

MOST IMPORTANT QUESTIONS OF SIMPLE INTEREST MATH (ONLINE TEST SERIES ,ONLINE QUIZ)





1.   यदि कोई राशि निश्चित साधारण ब्याज की दर से 20 वर्षों में 6 गुनी हो जाती है तो ब्याज की दर बताओ  ?

2.   एक व्यक्ति बैंक से 7000 रूपये साधारण ब्याज के दर पर कर्ज लेता है।  3 साल बाद वह बैंक को मूलधन में से 3000 रूपये लौटा देता है उसके 2 साल बाद वह बैंक को 5450 रूपये देकर अपना सारा हिसाब बराबर कर लेता है। तो ब्याज की दर क्या थी ?

3. एक व्यक्ति  निश्चित धनराशि बैंक में निवेश करता है।  यदि ब्याज की दर प्रथम 2 वर्ष के लिए 3 % और अगले 3 वर्ष तक 8 % वार्षिक और अंतिम 1 वर्ष के लिए 10 % वार्षिक है। यदि उसे कुल 1520 रूपये साधारण ब्याज प्राप्त हुआ हो तो उसने कितने पैसे जमा किये थे ?

4. एक व्यक्ति अपने 2 बच्चों के लिए जिनकी उम्र 12 और 14 साल है। 18750 रूपये जमा करते हैं। उनको यह पैसा 18 वर्ष के होने पर बराबर धनराशि के रूप में दिया जायेगा यदि ब्याज की दर 5 % वार्षिक हो तो प्रारम्भ में प्रत्येक को कितने पैसे दिए गये ?

5. 2500 रूपये की राशि को दो भागों में बांटकर पहले भाग को 5 % और दूसरे भाग को 7 % वार्षिक ब्याज दर पर निवेश किया जाता है। यदि 2 साल मैं कुल 265 रूपये का साधारण ब्याज प्राप्त होता है तो प्रत्येक भाग की राशि बताओ ?

6. 1220 रूपये की राशि साधारण ब्याज की दर से 2 साल में 1320 रूपये हो जाती है यदि ब्याज की दर 3 % काम होती तो 5 साल बाद यह राशि कितनी हो जाती ?

7. यदि कोई राशि निश्चित सधारण ब्याज की दर से 5 साल में 5 गुनी हो जाती है। तो कितने समय में 7 गुनी हो जाएगी ?

8. एक व्यक्ति अपनी धन राशि का 1/3 भाग 7 % साधारण ब्याज की दर पर और 1/4 भाग 8 %वार्षिक ब्याज की दर पर और शेष भाग 10 % वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर निवेश करता है।  उसे एक वर्ष में कुल 561 रूपये का ब्याज प्राप्त होता है।  तो उसने कुल कितनी धनराशि निवेश की ?

9. 1740 रूपये की राशि 5 बराबर किश्तों मैं देनी है। यदि साधारण ब्याज की दर 8 % वार्षिक हो तो प्रत्येक किश्त की राशि क्या है ?

10. 12800 रूपये की राशि तीन किश्तों में देय है। पहली किश्त की राशि दूसरी किश्त की राशि की आधी है और तीसरी की एक तिहाई है। यदि साधारण ब्याज की दर 10 % वार्षिक है। तो प्रत्येक किश्त की राशि क्या है ?






Answers--

1.   25 % 
2 .  5 %
3 .  3800 रूपये 
4 .  9000 और 9750 रूपये 
5 .  2125 और 375 रूपये 
6.   1287 रूपये 
7.   7.5 वर्ष 
8.   6600 रूपये 
9.   300 रूपये 
10.  2000 , 4000 , 6000 रूपये 













No comments

Powered by Blogger.